मच्छी बाजार में सरे आम युवती की निर्मम हत्या ! शहर में सनसनी
देहरादून। देहरादून का व्यस्तम क्षेत्र कहे जाने वाले मच्छी बाजार में हुई युवती की निर्मम हत्या की घटना ने आज पूरे देहरादून शहर को हिला कर रख दिया।
थाना कोतवाली पुलिस की नाक के नीचे व भीड़पूर्ण वातावरण होते हुए आरोपी द्वारा युवती को सड़क पर बुलाकर वारदात को अंजाम दिया जाना इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण दर्शाता है।
बताया जाता है कि मृतका गुंजन दूल्हा बाजार में जॉब करती थी उसने दो दिन पहले ही आरोपी मन्नूगंज निवासी आकाश के खिलाफ धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई थी। बताते है कि पुलिस द्वारा आरोपी के घर पर दबिश डाली गई थी उसके बावजूद उक्त युवक ने बेखौफ सरे आम हत्या की वारदात को अंजाम दे दिया।
उक्त घटना को लेकर मच्छी बाजार इलाके में तनाव है, दुकानें बंद कर दी गई हैं और भारी पुलिस बल तैनात की है। एसपी सिटी प्रमोद कुमार मौके पर पहुंचे। घटना के कुछ समय बाद ही अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
