रुद्रप्रयाग में फिर बढ़ी गुलदार की दहशत ! महाविद्यालय के रास्ते में सुबह-सुबह दिखी धमक

Oplus_16908288

रुद्रप्रयाग । जिले में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। नया साल शुरू होते ही एक नई घटना सामने आई है, जहां राजकीय महाविद्यालय के रास्ते में सुबह-सुबह एक गुलदार घूमता हुआ नजर आया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि सुबह के समय महाविद्यालय जाने वाले रास्ते पर गुलदार आराम से टहल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जंगल के करीब होने के कारण गुलदार अक्सर आबादी वाले इलाकों में आ जाते हैं। विशेषज्ञो का कहना है कि पहाड़ों में ठंड के साथ खाने की कमी के चलते वन्यजीवों का  आवासीय और नगरीय क्षेत्रों में सक्रियता बढ़ गई है। एक तरफ जहां भालू के मामले जनपद में थमने का नाम नहीं ले रहे। वहीं गुलदार भी अब मुख्यालय स्थित क्षेत्रों में आवारा कुत्तों और भोजन की तलाश में चहलकदमी करते हुए दिख रहा है।

You may have missed