कांग्रेस की नई पारी शुरू……….गणेश गोदियाल को फिर सोंपी प्रदेश अध्यक्ष की कमान…..

Oplus_16908288

देहरादून। गणेश गोदियाल को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर एक बार फिर कांग्रेस नई रणनीति के साथ चुनावी मैदान में उतरने जा रही है।
अब देखना ये हैं कि इस बार गणेश गोदियाल प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कांग्रेस के लिए कहाँ तक बेहतर साबित होते हैं। आने वाला भविष्य कांग्रेस के लिए क्या गुल खिलाता हैं।

आज देर शाम कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने लम्बे समय से प्रतीक्षित उत्तराखंड कांग्रेस, जिला और शहर कांग्रेस के अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। प्रदेश कांग्रेस मीडिया चेयरमैन राजीव महर्षि ने बताया कि गणेश गोदियाल को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है जबकि प्रीतम सिंह को चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष और चुनाव प्रबन्धन समिति का अध्यक्ष हरक सिंह रावत को बनाया गया है और करण माहारा को कांग्रेस कार्य समिति का विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। साथ ही जिला और शहर कांग्रेस के अध्यक्षों की सूची भी जारी कर दी गई है।

श्रीं महर्षि ने बताया की मनोज यादव को प्रदेश कांग्रेस का सह प्रभारी बनाया गया है।