सेंट्रल ऑर्गेनाइजेशन आफ प्राइवेट सिक्योरिटी इंडस्ट्री के प्रदेश चैप्टर की बैठक सम्पन्न…..

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड चैप्टर प्रदेश कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश अध्यक्ष लेफ्टिनेंट कर्नल बचन सिंह बिष्ट ( सेवानिवृत्ति) की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सर्वप्रथम बिष्ट में सभी जिलों से आए हुए सिक्योरिटी संचालकों का स्वागत और अभिनंदन किया। साथ ही साथ अधिक से अधिक सिक्योरिटी एजेंसी संचालकों को CAPSI की सदस्यता ग्रहण करने का अनुरोध भी किया। और सभी सिक्योरिटी संचालकों को एकजुट रहने के लिए आग्रह किया और कहा कि एकता में ही बल है।

तत्पश्चात सभी कार्यों की समीक्षा ली एवं आगामी रणनीति के संबंध में विचार विमर्श किए एवं संचालकों को होने वाली महत्वपूर्ण समस्याओं पर प्रकाश डाला जिन में प्रमुख बिंदु निम्नलिखित रहे।

1. पसारा लाईसेंस पंजीकरण मे की गई जटिल प्रक्रिया का सरलीकरण किया जाऐ।

2. सुरक्षा गार्डो के पुलिस सत्यापन हेतु सिंगल विंडो सिस्टम की व्यवस्था सुनिश्चित हो।

3. जीएसटी विभाग द्वारा संचालकों के अनावश्यक उत्पीडन को रोका जाऐं।

4. संगठन विस्तार हेतु शीघ्र ही जिला कमेटीयों के गठन की आधिकारिक घोषणा की जाऐगी।

तत्पश्चात उत्तराखंड चैप्टर के महासचिव श्री विशाल चौधरी द्वारा सभा को संबोधित करते हुए विभिन्न क्षेत्रों से आए संचालकों का आभार प्रकट किया एवं महासचिव ने संगठन के विस्तार एवं नए सदस्यों को जोड़ने एवं कार्यकारिणी के विस्तार के संबंध में अपने विचार रखे इसी क्रम में उत्तराखंड चैप्टर के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री एसपी सैनी एवं एन.एस. तोमर के द्वारा भी अपने ओजस्वी विचार रखे और कहा कि हमें उत्तराखंड के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर भी केएफसी को मजबूत करना हम सब की जिम्मेदारी है। इसके अलावा विभिन्न जिलों नैनीताल एवं हरिद्वार से आए संचालकों ने भी अपने-अपने विचार रखें तथा साथ ही साथ संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

प्रदेश के कोषाध्यक्ष एडवोकेट डॉक्टर हरदीप सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि हमें समय-समय पर प्रदेश एवं जिला स्तर पर बैठक करनी होगी तभी हमारे संगठन को मजबूती मिलेगी।

अंत में प्रदेश अध्यक्ष लेफ्टिनेंट कर्नल बचन सिंह बिष्ट ( सेवानिवृत्ति) ने सभी सदस्यों का हृदय से आभार और धन्यवाद व्यक्त किया। और कहा हमें सिक्योरिटी इंडस्ट्री के ज्वलंत मुद्दों पर गंभीरता से आगे आए हम सब मिलकर एक मजबूत इंडस्ट्री का निर्माण करेंगे एवं एकता और अखंडता का एक नया अध्याय लिखेंगे।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष लेफ्टिनेंट कर्नल बी एस बिष्ट, प्रदेश महासचिव विशाल चौधरी,प्रदेश कोषाध्यक्ष हरदीप सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष एस पी सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष एन एस तोमर, कृपाल सिंह बिष्ट, पंकज शर्मा,राकेश भट्ट, श्रीधर सती आदि उपस्थित रहें।