आप पार्टी की इन हथकंडों से कोई दाल गलने वाली नही  : महाराज

1

महाराज का आप पार्टी को लेकर स्पष्ट बयान

देहरादून। आम आदमी पार्टी में शामिल होने के चल रहे कथित बयान बाजी को लेकर सतपाल महाराज ने स्पष्ट रूप से इस बात की पुष्टि कर दी है कि वे किसी भी सूरत में भाजपा को छोड़ने वाले नही है। सोशल मीडिया व कुछ चैनलों पर महाराज के आप मे शामिल होने की भ्रामक खबर पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि जब राज्य आंदोलन से सक्रिय रूप से भागीदारी करने वाले क्षेत्रीय दल अपनी कमियों के कारण अस्तित्व में नही आ पाए तो ऐसे में आप जैसा राजनीतिक दल जिसका उत्तराखण्ड में सामाजिक राजनैतिक सांकृतिक किसी भी दृष्टिकोण से कोई आधार ही नही है तो ऐसी पार्टी से जुड़ने का कोई औचित्य नही बनता। भाजपा एक राष्ट्रीय पार्टी है उन्होंने कहा कि उनका आचरण व संस्कार भाजपा वाला है इसलिए भाजपा से लगाव है जो अन्य किसी दल में नही दिखता। श्री महाराज का कहना है कि इस तरह के हथकंडे अपना कर आप भले ही दिल्ली में तीन बार स्थापित हुई हो परन्तु आप को ये समझ लेना चाहिए कि उत्तराखण्ड में इन हरकतों से उसकी दाल गलने वाली नही है https://youtu.be/7W8g5MDYE28

अक्सर देखा जाता है कि राजनैतिक दलों द्वारा चुनाव में इस तरह के हथकंडे अपनाकर सोशल मीडिया व चैनलों द्वारा प्रसारित कर सुर्खिया बटोरी जाती है जिसका ताजा उदाहरण हाल ही में महाराज को लेकर चौबट्टाखाल विधान सभा सीट छोड़ने की बात को लेकर मीडिया में खबर उड़ी थी परन्तु इस तरह की खबरें प्रचारित व प्रसारित किये जाने पर मीडिया को खबरों की वास्तविकता पर ध्यान देना चाहिए ताकि सत्यता की जानकारी प्राप्त होने के बाद समाचारों की वास्तविकता पाठको तक बनी रहे।

1 thought on “आप पार्टी की इन हथकंडों से कोई दाल गलने वाली नही  : महाराज

  1. **mitolyn**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed