महर्षि वाल्मीकि सेना ने बनाया 25 वा स्थापना दिवस

देहरादून। हर्ष उल्लास के साथ महर्षि वाल्मीकि सेना का 25 वां स्थापना दिवस केक काट कर मनाया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर जयपाल वाल्मीकि राष्ट्रीय महामंत्री  ने कहा महर्षि वाल्मीकि सेना वाल्मीकि समाज सफाई कर्मचारीयों के हितों की लड़ाई के लिए स्थापित है समय-समय पर शासन प्रशासन में वाल्मीकि समाज व सफाई कर्मचारीयों की समस्याओं को लेकर महर्षि वाल्मीकि सेना हमेशा तत्पर रही है। उत्तराखंड के निकाय पर्यावरण मित्रों की नियमितीकरण को लेकर महर्षि वाल्मीकि सेना ने पूर्व में मुख्य सचिव आनंद वर्धन माध्यम से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को  ज्ञापन प्रेषित किया गया।