तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में राज्य आंदोलनकारियो ने किया प्रतिभाग …..

 देहरादून। आपरेशन सिंदूर के तहत देश के जवानों ने आतंकवादियों के खिलाफ जमकर मुकाबला करते हुए उन्हें मार गिरा दिया और पाकिस्तान को करारी शिकस्त देकर देश के जवानों ने अपनी एक नई मिसाल कायम करते हुए पूरी दुनिया को बता दिया कि भारत पर आंख उठाने का अंजाम क्या होता है।

आज उनके सम्मान में पूरा देश तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा आयोजित कर देश में क्रांति की अलख जगाने का काम कर रहा है। उनके सम्मान में उत्तराखंड राज्य आंदोलकारी भी सड़कों पर उतर गया……

तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा मॆं उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम कें तहत मंच कें पदाधिकारी प्रातः 07-बजे केन्ट रोड़ शौर्यस्थल (चीड़ बाग) पहुंचे। वंहा भारतीय सेना जिन्दाबाद एवं भारत माता की जय कें नारे कें  मुख्यमन्त्री द्वारा सेनिकों को पुष्प चक्र चढ़ाकर तिरंगा 🇮🇳 यात्रा प्रारम्भ की जिसमें भारी संख्या मॆं पूर्व सैनिक , सामाजिक संस्थाओं कें लोग स्कूल व शिक्षण संस्थाओं एवं स्वास्थ्य से जुड़े छात्र छात्राएं एवं विधायक एवं मन्त्री व राज्यमन्त्री शामिल होकर गाँधी पार्क की ओर चल पड़े।
तिरंगा यात्रा जब बहल चौक पहुंची तो मुख्यमन्त्री पुष्कर धामी एवं प्रदेश अध्यक्ष व राजपुर विधायक द्वारा उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारियों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया जो बड़ी संख्यां मॆं बहल चौक पर तिरंगे झण्डे कें साथ नारे लगा रहें थे।
पूरा जनमानस अपनी सेना का मनोबल बढ़ाने औऱ भारत माता कें प्रति अपनी एकता व अखण्डता कें लियॆ जोश कें साथ गाँधी पार्क पहुंचे जहां मुख्यमन्त्री ने सभी को सम्बोधित किया औऱ राजपुर विधायक ने तिरंगा यात्रा मॆं शामिल लोगो का आभार प्रकट किया।
तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा मॆं शामिल होने वाले मुख्य आंदोलनकारी जगमोहन सिंह नेगी , रामलाल खंडूड़ी , अशोक वर्मा , प्रदीप कुकरेती , महेन्द्र रावत , मोहम्मद शाहिद , संतन रावत , ललित जोशी , हरी सिंह , विशम्भर दत्त बौंठियाँल , मोहन खत्री , प्रमोद मंद्रवाल , राजेन्द्र रावत , नारायण सिंह नेगी , बीर सिंह रावत , अवधेश शर्मा , द्वारिका बिष्ट , अरुणा थपलियाल , संगीता रावत , मधु थपलियाल आदि रहें।