बादाम से सुधरता है दिल और मेटाबॉलिज़्म का स्वास्थ्य, वजन कम करने में भी मददगार  

देहरादून । एक नए प्रकाशन में, दुनिया के बड़े स्वास्थ्य और पोषण विशेषज्ञों ने बताया है कि रोज़ाना बादाम खाने से दिल और शरीर की चयापचय (मेटाबॉलिज्म) सेहत अच्छी रहती है। 11 वैज्ञानिकों और डॉक्टरों ने बादाम और कार्डियोमेटाबॉलिक स्वास्थ्य पर अब तक हुई रिसर्च का विश्लेषण किया और इस बात पर सहमति जताई कि बादाम का नियमित सेवन कई प्रमुख स्वास्थ्य क्षेत्रों में लाभ पहुंचा सकता है। विशेषज्ञों ने पाया कि रोज़ाना बादाम खाना एक प्रभावी और प्रमाणित खानपान रणनीति है, जो हृदय स्वास्थ्य, वजन नियंत्रण और पाचन तंत्र (गट माइक्रोबायोम) को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है। इस सहमति पत्र में यह भी बताया गया है कि अगर कोई व्यक्ति प्रतिदिन कम से कम 50 ग्राम (1.8 औंस या लगभग दो मुट्ठी) बादाम का सेवन करता है, तो कुछ मामलों में मामूली रूप से वजन घटाने में भी सहायता मिल सकती है।
करंट डेवलपमेंट्स इन न्यूट्रिशन में प्रकाशित सहमति पत्र, आमंड बोर्ड ऑफ कैलिफोर्निया द्वारा वित्घ्त पोषित एक वैज्ञानिक गोलमेज सम्मेलन के बाद तैयार किया गया है।  पूरी दुनिया में कार्डियोमेटाबॉलिक बीमारियाँ (दिल और मेटाबॉलिज्घ्म से जुड़ी समस्याएँ) बढ़ रही हैं, इसलिए यह समझना ज़रूरी है कि बादाम इंसान की सेहत को कैसे बेहतर कर सकते हैं। डॉ. एडम ड्रेवनोव्स्की, जो इस शोध के सह-लेखक हैं और वाशिंगटन यूनिवर्सिटी में महामारी विज्ञान के प्रोफेसर और दुनिया के जानेमाने न्घ्यूट्रीशन एक्घ्सपर्ट हैं, ने कहा, बादाम पोषक तत्वों का खजाना हैं और ये दुनिया में सबसे ज़्यादा शोध किए गए खाद्य पदार्थों में से एक हैं। दुनिया भर के शोधकर्ताओं ने बादाम और कार्डियोमेटाबॉलिक स्वास्थ्य पर चर्चा की और उन्घ्होंने अपनी-अपनी जानकारियां एवं नजरिये प्रस्घ्तुत किये। वे इस नतीजे पर पहुँचे कि बादाम कार्डियोमेटाबॉलिक सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं। यह खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने, डायस्घ्टोलिक ब्लड प्रेशर को थोड़ा घटाने, वजन को नियंत्रित करने और गट हेल्घ्थ (पेट के स्घ्वास्घ्थ्घ्य) को बेहतर करने में मदद करते हैं।’

You may have missed