सिने जगत की महान हस्ती मनोज कुमार (भारत कुमार) का निधन……

मुंबई/देहरादून।  दिग्गज अभिनीत मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में निधन हो गया है। मनोज कुमार का निधन मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में हुआ है। उनके बेटे कुणाल गोस्वामी (Manoj Kumar Son) ने खबर की पुष्टि की और कहा कि लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझने के बाद सुबह करीब 3.30 बजे उनका निधन हो गया।

मनोज कुमार ने अपने करियर में बहुत-सी फिल्मों में काम किया है। मनोज कुमार की ज्यादातर फिल्में देशभक्ति पर आधारित हैं। उनकी फिल्मों के साथ ही साथ उनकी फिल्मों के गाने भी काफी मशहूर हैं। चलिए जानते हैं मनोज कुमार अपने बेटे के लिए अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए हैं।

मनोज कुमार नेट वर्थ

मनोज कुमार जिनका जन्म 24 जुलाई 1937 में एबटाबाद (अब खैबर पख्तूनख्वा, पाकिस्तान) में हुआ था। भारत पाकिस्तान के बटवारे के बाद वो भारत आ गए। मनोज कुमार ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिंदू कॉलेज से पढाई की थी। जिसके बाद उन्होंने फिल्मों में आने का फैसला लिया। मनोज कुमार का असली नाम हरिकिशन गिरि गोस्वामी था। फिल्मों में आने के बाद मनोज कुमार ने अपना नाम बदल लिया। दिलीप कुमार की फिल्म शबनम देखने के बाद उन्होंने अपना नाम बदला था।
मनोज कुमार ने 35 फिल्मों में काम किया है। क्रांति, पूरब और पश्चिम और रोटी, कपड़ा और मकान में यादगार रोल निभाए। मनोज कुमार ने अपने करियर की शुरुआत साल 1975 में आई फिल्म ‘फैशन’ (1957) में एक छोटे से किरदार से की। हालांकि, उन्हें असली पहचान 1962 में रिलीज हुई फिल्म ‘हरीयाली और रास्ता’ से मिली. 1995 में मैदान ए जंग में की रिलीज के बाद Manoj Kumar ने एक्टिंग की दुनिया से संन्यास ले लिया । साल 1999 में उन्होंने आखिरी फिल्म जय हिंद को डायरेक्ट किया था। उसके बाद मनोज कुमार ने राजनीति में कदम रखा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मनोज कुमार अपने पीछे अपने परिवार के लिए 20 मिलियन डॉलर (Manoj Kumar Net Worth) तक सम्पत्ति छोड़ गए है।

You may have missed