आंदोलनकारी तनुज जोशी के अकस्मात निधन पर किया शोक व्यक्त

देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच द्वारा राज्य आंदोलनकारी तनुज जोशी (52)  के अकस्मात निधन पर शोक व्यक्त करते हुये श्रद्धांजलि व्यक्त किया।
देर रात तनुज जोशी को हृदय आघात का अंदेशा हुआ तों परिजन तत्काल अस्पताल ले गये लेकिन डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
उनके निधन से सभी युवा साथियों में शोक व्याप्त हैं। आज उनके आवास अम्बिवाला से प्रस्थान कर हरिद्वार में उनका अन्तिम संस्कार हुआ। वह अपने पीछे पत्नी के साथ दों बच्चें छोड़ गये। अभी कुछ माह पूर्व ही उनकी माता का निधन हुआ था।
प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी एवं प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती ने कहा कि प्रेमनगर , मिट्ठीबेड़ी , शुक्लापुर क्षेत्र में विशेषरूप सक्रिय रहा करते थे उनका परिवार पूर्ण रूप से प्रधान जगदीश राणा पूर्व सैनिक मलियाल बन्द व चक्का जाम में मुख्य भूमिका व उमा रावत , कमला कंडारी जेसे कर्मठ लोगो के नेतृत्व में बन्द चक्काजाम औऱ जुलूस प्रदर्शन में रहते थे। उक्रांद के नेता उनके बड़े भाई प्रकाश जोशी भी काफी सक्रिय रहा करते थे। स्व तनुज जोशी के पंजाब केसरी के पत्रकार योगेश रतूड़ी के साडू भाई थे।
प्रदेश महासचिव रामलाल खंडूड़ी व प्रदेश उपाध्यक्ष सतेन्द्र भण्डारी ने बताया कि गत वर्ष सशक्त भू कानून और मूलनिवास के कार्यक्रम के लियॆ अपने क्षेत्र से काफी जोश के साथ भूमिका निभाई।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में जगमोहन सिंह नेगी , ओमी उनियाल , रामलाल खंडूरी , प्रदीप कुकरेती , पुष्कर राज बहुगुणा , पूरण सिंह लिंगवाल , चंद किरण राणा , सुदेश सिंह , मोहन खत्री , पृथ्वी सिंह नेगी , प्रेम सिंह नेगी , सुरेश नेगी ,कुलदीप कुमार , विनोद असवाल , प्रभात डण्डरियाल , पुष्पलता सिलमाणा , सुलोचना भट्ट , तारा पाण्डे , अरुणा थपलियाल व राधा तिवारी , प्रभात डण्डरियाल औऱ अनूप आदि।