दुर्गा महोत्सव पारंपरिक अनुष्ठानों और विधि विधान के साथ हुआ सम्पन्न 

देहरादून। रायपुर दुर्गा पूजा समिति ने अपने 81वें दुर्गा पूजा उत्सव के अवसर पर पारंपरिक अनुष्ठानों और विधि विधान के साथ सम्पन्न हुआ।

महोत्सव के सफल आयोजन पर संचालक मंडल द्वारा संस्कृतिक व अध्यात्मिक नृत्य व गीतों के जरिये युवा व नन्हें कलाकारों ने चार चांद लगा दिये।
समिति के महासचिव श्री हेमेंद्र मल्लिक ने दुर्गा महोत्सव के सफल आयोजन पर सभी दर्शकों व आतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया की दुर्गा महोत्सव पौराणिक है वर्षो से सौहार्दपूर्ण तरीके से इसे मनाया जाता है।
उन्होंने बताया कि
शुरुआती समय में बड़ी संख्या में लोग पुष्पांजलि के साथ मां दुर्गा को प्रणाम करने और उनका आशीर्वाद लेने के लिए एकत्र हुए। बाद में विधि विधान के अनुसार संधि पूजा की गई। समिति के अध्यक्ष रणबीर मंडल के मार्गदर्शन में दुर्गा पूजा समिति की पूरी टीम द्वारा भव्य भोग वितरण समारोह का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। सभी भक्तों ने विनम्रता और कृतज्ञता के साथ इस प्रसाद का आनंद लिया। शाम की शुरुआत देवी की संध्या आरती और धुनुची नृत्य से हुई जिसका सभी ने आनंद उठाया। बाद में श्रीमती कृष्णा चौधरी के अगोमोनी गीत दिव्यम और समूह द्वारा प्रस्तुत भरतनाट्यम ने खूब वाहवाही बटोरी। श्रीमती सिम्मी थापा ने एक सुंदर शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत किया। रंगारंग शाम का समापन तीस्ता मंडल द्वारा प्रस्तुत भरतनाट्यम प्रस्तुति के साथ हुआ।
इस मौका पर वरिष्ठ राज्य आंदोलंकारी विवेकानंद खंडूरी व उनकी पत्नी पुष्पा खंडूरी और साथ में पूर्व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनट मंत्री हरक सिंह रावत की पत्नी सोनिया आनंद रावत की उपस्तिथि ने महोत्सव को सफल बनाया।