बहुत हुआ ! सब्र का बांध अब और नहीं ……

देहरादून। जल निगम के फील्ड कर्मचारियों की समस्याओं का अभी तक निस्तारण नहीं हो पाया है इन हालातो को देखते हुए कर्मचारीयों के सब्र का बांध अब और दोनों तक टिके रह पाना , संभव प्रतीत नहीं हो पा रहा है।

इस संबंध में कर्मचारियों के नेता एवं संगठन के प्रदेश महामंत्री चिरंजीलाल डोभाल ने कहा कि
जल निगम के फील्ड कर्मचारीयों की वर्षों से लम्बित समस्याओं का निस्तारण आज तक शासन/प्रशासन द्वारा नहीं किया गया है। कर्मचारियों में रोष व्याप्त हैं। दिनांक 23/09/24, से लगातार आज ,तक आन्दोलन जारी है। परन्तु शासन/प्रशासन के कानों में जूं तक नहीं रेंगी है। अब फील्ड कर्मचारीयों ने अपना शांति पूर्वक आन्दोलन को उग्र रूप देने की रणनीति पर विचार करना होगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी जल निगम प्रशासन व शासन की होगी ।