रुकने का नाम नहीं ले रहा है जल निगम संस्थान मजदूर यूनियन का आंदोलन

देहरादून। जल निगम संस्थान मजदूर यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर जल निगम मुख्यालय पर अपनी मांगों के समर्थन में चला आ रहा आन्दोलन लगातार जारी है। आज धरने के 7 वें दिन भी कर्मचारियों द्वारा शासन/प्रशासन के खिलाफ जम कर नारेबाजी की तथा प्रशासन को चेतावनी दी है कि समस्याओं के निस्तारण तक आन्दोलन लगातार जारी रखेंगे।

आज धरने पर बैठने वाले साथी इस प्रकार से थे। साथी आनन्द सिंह राजपूत प्रदेश अध्यक्ष,चिरंजी लाल डोभाल प्रदेश महामंत्री, श्याम सिंह फर्स्वाण, महेश जोशी, अरविंद दुबे, धर्मपाल, रमेश सैनी, याद राम, बसंत कान्डपाल,मिन प्रसाद, गम्भीर सिंह तोपवाल अरविंद बिष्ट, बेताल सिंह कैतुंरा, टकमाण्ड, दिनेश चंद्र नौटियाल, दिनेश सलोनी, सीता राम, राधा देवी, माहेश्वरी नेगी,सतेश्वरी देवी, आशीष चौहान, शिवांक सिंह, सुरेन्द्र सिंह, सुबोध काला, अखिलेश जुयाल, जोगेन्दर सिंह आदि -आदि लोग उपस्थित रहे।

You may have missed