श्री राम भक्ति का महाकुम्भ ऐतिहासिक युग के स्वर्णकाल में हुआ तब्दील …

1

देहरादून शहर में भक्तों का सैलाब सर चढ़ कर बोला

देहरादून। भगवान श्री राम के भव्य मंदिर के उद्घाटन व प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन आज पूरे देश में श्रद्धा उल्लास व प्रेम भक्ति के साथ मनाया गया। इस महाकुम्भ में करोड़ों भक्तों ने स्नान कर आज के इस दिन को ऐतिहासिक युग के स्वर्णकाल में तब्दील कर दिया।
लम्बे वर्षों के इंतजार में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर के नव निर्माण बनने की बाट जो रही करोड़ो भक्तों की आस -उम्मीद आज पूरी हो गयी। 10 दिन पहले ही देश में उत्सव मनाया जा रहा है लोगों की आस्था का सैलाब लगातार बढ़ता ही गया और आज भगवान् श्री राम की मूर्ती के प्राण प्रतिष्ठा के भव्य आयोजन में पूरा देश भक्ति रस में डूब गया है।
देहरादून शहर में भक्तों का सैलाब सर चढ़ कर बोल रहा था। बाजार, गली मोहल्ला, परेड मैदान पूरा वातावरण प्रभु श्री राम के नाम की धूनी में रमा था। जगह -जगह आयोजन व भजन कीर्तन के साथ मिष्ठान व भोजन के भंडारे लोगों के लिए खुले थे।

1 thought on “श्री राम भक्ति का महाकुम्भ ऐतिहासिक युग के स्वर्णकाल में हुआ तब्दील …

  1. **back biome**

    Backbiome is a naturally crafted, research-backed daily supplement formulated to gently relieve back tension and soothe sciatic discomfort.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed