पुलिस कॉन्स्टेबल की भर्तियों को पूर्व की भांति जिलेवार की जाय

1

देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच कें शिष्टमण्डल द्वारा आज पुलिस मुख्यालय में अपर पुलिस महानिदेशक एo पीo अन्शुमन (कानून) से मिलकर वार्ता कर उन्हें प्रदेश व दून से जुड़ी बातों को लेकर ज्ञापन प्रेषित किया।
प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी व संयोजक महिला प्रकोष्ट राधा तिवारी ने ज्ञापन सौंपते हुये निवेदन किया कि प्रदेश में व्यापक स्तर पर गहन सत्यापन करने हेतु अभियान चलाया जाय विशेषकर तराई क्षेत्र की घनी आबादी कें साथ ही शिक्षण संस्थानों व उसके आसपास नशे व अपराध को कंट्रोल करने हेतु अब हमारी पुलिस को मैदान में उतरना होगा हमारी पुलिस द्वारा बीच बीच में किसी किसी थाने मेँ अभियान की शुरुआत की जाती है परन्तु फिर सुस्ती कें कारण ऐसे लोग पुलिस कें लियॆ सरदर्द बन जाते है। राज्य आंदोलनकारी मंच कें शिष्टमंडल ने विशेष अपील करते हुये कहा कि पुलिस कॉन्स्टेबल की भर्तियों को पूर्व की भांति जिलेवार की जाय जिससे पहाड़ कें 9 जिलों कें बच्चों को रोजगार मेँ अवसर मिल सकें क्योंकि केन्द्रीय व्यवस्था कें चलते हमारे पहाड़ों कें नौजवानों को अवसर नहीं मिल पाता।
प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती व सयुंक्त सचिव राकेश नौटियाल ने कहा कि आप ने देहरादून को वस्तु स्तिथि को पूर्व मेँ भी बहुत करीब से देखा है परन्तु आज दून शहर मेँ ही ना जाने कितनी ठेलियों व ई रिक्शों की भरमार हो रही है। यह बीच बाजार कें साथ साथ बेतरतीब तरीके से सड़कों मेँ खड़े रहते ह जिससे शहर मेँ ट्रेफिक जाम की स्थिति बढ़ जाती है जबकि दूसरी तरफ कई लोग तरीके से उचित स्थान पर अपना व्यवसाय चलाते है।
राजेश पान्थरी ने कहा स्वयं मुख्यमन्त्री इस बात को बार बार जनता कें सम्मुख कह चुके है कि प्रदेश कि डेमोग्राफी बिगड़ रही है उसके बावजूद इस पर क्यों लगाम नहीं लग पा रहा है लगातार संदिग्ध लोगो की संख्या बढ़ती जा रही है अतः इसमें रोक लगानी जरूरी है।
अपर महानिदेशक द्वारा सकारात्मक वार्ता कें बाद आश्वासन दिया कि जो भी मुख्यालय स्तर से सम्भव होगा उसमें आंदोलनकारी मंच की मांगों को गम्भीर से लिया जायेगा और जो शासन स्तर की होंगी उनका प्रस्ताव शासन को भेजा जायेगा।
शिष्टमण्डल मेँ जगमोहन सिंह नेगी , प्रदीप कुकरेती , राधा तिवारी , राकेश नौटियाल , राजेश पान्थरी रहें।।

 

1 thought on “पुलिस कॉन्स्टेबल की भर्तियों को पूर्व की भांति जिलेवार की जाय

  1. **mitolyn official**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *