विजय दशमी के उपलक्ष में निकली शोभायात्रा…

0
देहरादून । विजय दशमी के अवसर पर देहरादून स्थित करनपुर बाजार लक्ष्मी नारायण मंदिर में बजरंग सेवा समिति द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव में मां दुर्गा प्रतिमा की भव्य शोभायात्रा सुबह करनपुर बजार से निकाली गई। इस दौरान  क्षेत्र के लोगों ने बढ़.चढ़कर हिस्सा लिया। वही आज करनपुर दुर्गा पंडाल में प्रात सबसे पहले दुर्गा की विसर्जन पूजा अर्चना कि गई। इस के बाद महिलाओं ने सिंदूर खेला गया। साथ ही मॉ दुर्गा व मॉ लक्ष्मी, मॉ सरस्वती की प्रतिमाओ के साथ सिंदूर खेला के साथ विधाई दी गई।  वही धूमधाम के साथ बैंड बाजा के साथ मां दुर्गा की शोभा यात्रा में सैकड़ो श्रद्धालु शामिल हुए । इसमौके पर करनपुर पूजा समिति के मीडिया प्रभारी  सोमपाल सिंह ने बताया कि दुर्गा पूजा महोत्सव में आज शोभा यात्रा के बाद मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन हरिद्वार गंगा जी में किया जाएगा। वही देहरादून स्थित करनपुर लक्ष्मी नारायण मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेश दुसेजा, सुभाष वासुदेव, रवि कुमार मल्होत्रा, चेतन दीवान, सोमपाल सिंह, दिनेश डोरा, जितेद्र सहानी, सुमित आरोड़ाआदि सैकड़ो भक्तजन शामिल हुए।
इस दौरान बजरंग सेवा समिति के मीडिया प्रभारी सोमपाल सिह ने बताया कि आज विजय दशमी के दिन करनपुर बाजार मंदिर में दुर्गा पंडाल में  मां जगदम्बा का विशेष आह्वान करते हुए नव दुर्गा समिति एंव समस्त क्षेत्रवासियों द्वारा लोक कल्याण एंव सुखए सम्पदाए शान्ति ऒर स्वस्थ एंव दीर्घायु जीवन के लिए सभी देवाताऒं का स्मरण कर हवन यज्ञ अनुष्ठान एंव पूर्ण आहुति ऒर महाआरती सहित मां शक्ति स्वरूपा नव दुर्गा का पूजन कर सभी के कल्याण की कामना की। साथ ही आयोजको के अलावा क्षेत्र के सैकड़ों लोग इस मौके पर उपस्थित थे। वही जिसमें शारदीय दुर्गा पंडालो में पुष्पांजली के साथ ,पंडालों में अनुष्ठानों के बाद सामुहिक कन्या पूजन का आयोजन किया गया।
वही इसी के साथ उन्होनें बताया कि 24 अक्टुंबर 2023, मंगलवार को  मॉ दुर्गा के साथ महिलाएं एक.दूसरे को सिंदूर लगाती हैं और ये कामना करती हैं कि उनकी सुख.समृद्धि की कामना करती हैं। जिसके चलते सभी महिलाएं सच.सच करके एक दूसरे के सिंदूर लगाकर माता को विदा करती हैण् दोपहर बाद बंगाली परंपरा के अनुसार मां दुर्गा का नेवटा बांध में विसर्जन किया जाएगा । वही आज दशहरा के दिन आज प्रातः 6.00बजे मॉ दुर्गा की विसर्जन पूजा के बाद  सिंदूर खेला, और करनपुर बाजार लक्ष्मी नारायाण मंदिर से मॉ दुर्गा व श्रीगणेश भगवान, कार्तिक भगवान, मॉ लक्ष्मी, मॉ सरस्वती देवी की प्रतिमाओं की भव्य शोभायात्रा बड़े धूमधाम व गाजे बाजे के साथ माता के जय कारे लगाते हुए क्षेत्र की महिलाओं भक्तीमय हुआ दून शहर। वही इस उत्सव  पर अतिशबाजी करते शोभायात्रा को हरिद्वार में सभी मूर्तियों को गंगा जी में विसर्जन किया जाएगा। इसके बाद सभी लोग इस विजय दिवस के रूप में गले लग कर बधाई व शुभामानएं देते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *