पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग पर वाल्मीकि सेना का आक्रोश बरकरार

देहरादून। दिल्ली में 9 साल की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म का मामला उत्तरारखण्ड में थमने का नाम नही ले रहा है। वाल्मीकि समाज का प्रतिशोध लगातार बढ़ रहा है। डोईवाला में रविवार को वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय महामंत्री जयपाल वाल्मीकि व प्रदेश अध्यक्ष अशोक बहोते के सँयुक्त आह्वान पर उत्तराखण्ड महऋषि वाल्मीकि सेना ने मोमबत्ती जलाकर नारो के साथ बच्ची के हत्यारों को फांसी देने की मांग की। केंडल मार्च के दौरान अपना आक्रोश बरकरार रखा। वाल्मीकि सेना के प्रदेश अध्यक्ष अशोक बहोते ने कहा कि जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नही मिलेगा हमारा आक्रोश इसी तरह चलता रहेगा। इस घटना से पूरे देश में वाल्मीकि समाज आहत है। उपस्थित लोगों में केशवपुरी बस्ती,डोईवाला के शाखा प्रधान तेजपाल, नगर अध्यक्ष अंकित कुमार, महानगर अध्यक्ष सचिन कुमार सुमित कांगड़ा,राजेश ,मनोज राहुल आदि लोग शामिल थे।

You may have missed