गरीब व असहाय बच्चों की मदद कर रही है सामाजिक संस्था बेटियां फाउंडेशन…
Oplus_16908288
देहरादून। तुम बेसहारा हो तो किसी का सहारा बनो…
तुमको अपने आप ही सहारा मिल जायेगा….
कश्ती कोई डूबती पहुंचा दो किनारे पर….
तुमको एक दिन किनारा मिल जाएगा….
यें गुजरे जमाने का यें गीत जिंदगी के केनवास पर उम्मीदों के रंग भरता हैं और पल-पल दूसरों के लिए कुछ करने का एहसास कराता हैं।
कुछ पल उन लोगों के लिए भी निकालने चाहिए जो गरीब व असहाय हैं यदि उन्हें आप थोड़ा भी सहयोग या मदद करते हैं तो यकीन मानिये कि आपको भीतर एक खुशी जरूर मिलेगी और आपकी यें नेकी एक दिन आपके काम आ जायेगी।
सामाजिक संस्था बेटियां फाउंडेशन की देहरादून टीम ने ग्राम पंचायत झाझरा स्थित गरीब बस्ती में पहुंचकर जरूरतमंद बच्चों एवं महिलाओं के बीच फल, बिस्कुट, कपड़े तथा अन्य उपयोगी सामग्री का वितरण किया। इस दौरान महिलाओं और बच्चों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए सैनिटरी पैड भी वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान संस्था की सदस्य स्नेहा सेमवाल ने स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए कहा कि समाज के वंचित वर्गों तक आवश्यक सुविधाएं पहुंचाना संस्था का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि ऐसे छोटे छोटे प्रयास जरूरतमंद बच्चों और महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं तथा बेटियां फाउंडेशन भविष्य में इसी प्रकार के सामाजिक कार्य निरंतर करती रहेगी। कार्यक्रम में गीता सिंह, सुबोध, अलका रानी, संजय, स्नेहा सेमवाल, अनीता, निधि आदि का विशेष सहयोग रहा।
