उत्तराखंड भाजपा सरकार में आपसी तालमेल की कमी ! जनता प्रदेश में चाहती है बदलाव : कुमारी शैलजा
देहरादून। कांग्रेस कि वरिष्ठ नेत्री कुमारी शैलजा ने एक बैठक को सम्बोधित करते हुए अपने सम्बोधन में प्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियों को जन विरोधी करार देते हुए कहा कि आज उत्तराखंड सरकार में आपसी तालमेल की बड़ी कमी है भाजपा नेता विधायक और मंत्री अंतर कला में उलझे हुए हैं यह समय प्रदेश में बदलाव का है जनता सरकार के कामकाज से खुश नहीं है कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए और प्रदेश में बदलाव के लिए कमर कस लेनी चाहिए । उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रति पदाधिकारी और कार्यकर्ता को अब राहुल गांधी जी के दौरे पर ध्यान केंद्रित कर कार्यक्रम की सफलता पर पूरी शक्ति लगा देनी चाहिए । उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अल्मोड़ा की जनसभा में उत्तराखंड के मुद्दों को उठाने का काम करेंगे क्योंकि भाजपा सरकार राज्य में जनहित के मुद्दों की लगातार उपेक्षा कर रही है जनहित के मुद्दों पर यह सरकार कुंभ करनी निंद्रा में सोई हुई है राज्य में बेटियों को न्याय नहीं मिल रहा है बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल रहा है राहुल गांधी जी अल्मोड़ा की रैली में सरकार की निंद्रा को तोड़ने का काम करेंगे।
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने कहा कि पौड़ी में राहुल गांधी पूर्व सैनिकों से संवाद करेंगे जिसमें वह पूर्व सैनिकों की समस्याओं को जानने का प्रयास करेंगे कांग्रेस हमेशा पूर्व सैनिकों के साथ खड़ी रही है उनके सम्मान और अधिकार के लिए लड़ती रही है अब राहुल गांधी जी स्वयं पौड़ी में पूर्व सैनिकों के बीच पहुंच रहे हैं यह हम सभी के लिए गौरव की बात है । कुमारी शैलजा ने बताया कि देहरादून में राहुल गांधी जी कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारीगणों कांग्रेस के पूर्व सांसद , कांग्रेस विधायकों ,पूर्व विधायक ,कांग्रेस के जिला अध्यक्षों नगर अध्यक्षों तथा फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारीयो , एआईसीसी सदस्यों, तथा पीसीसी सदस्यों से मुलाकात करेंगे और 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए सभी को मार्गदर्शन भी देंगे और उनके सुझाव भी आमंत्रित करेंगे
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि उत्तराखंड कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं कि हमें राहुल गांधी जी का दो दिन का सानिध्य मिलेगा इस दौरान वह प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों को उठाने का काम करेंगे और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह भी बढ़ाएंगे उनके दौरे से पूर्व सैनिकों को कांग्रेस के साथ जोड़ने में भी मदद मिलेगी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उनके दौरे की सफलता के लिए कमर कस लेनी चाहिए ।
इसके अलावा बैठक को चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत और चुनाव कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री प्रीतम सिंह ने भी संबोधित किया ।
बैठक में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद मैथानी, नव प्रभात, हीरा सिंह बिष्ट, नव प्रभात, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी, मीडिया चेयरमैन राजीव महर्षि,प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, प्रदेश कोषाध्यक्ष आर्येंद्र शर्मा प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत , प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप प्रदेश महामंत्री राजेंद्र शाह, नवीन जोशी, श्रीमती गोदावरी थापली, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला, पूर्व सैनिक अध्यक्ष राम रतन सिंह नेगी, नेता प्रभु लाल बहुगुणा, जोत सिंह गुनसोला, प्रदेश म प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसोनी, शीशपाल सिंह बिष्ट , डॉ0 प्रतिमा सिंह ,सुजाता पॉल, अभिनव थापर , सूरत सिंह नेगी प्रदेश, राजकुमार, जयेन्द्र रमोला, मनीष नागपाल, राजेश चमोली, यशपाल चौहान, विरेन्द्र पोखरियाल, पूरण सिंह रावत, अमरजीत सिंह, विकास नेगी, मधुसूदन सुन्द्रियाल, अश्विनी बहुगुणा, अमेन्द्र सिंह बिष्ट, अखिलेश उनियाल, सुरेन्द्र सिंह रांगड,महन्त विनय सारस्वत, रघुवीर सिंह बिष्ट, राजपाल खरोला, श्री सागर मनवाल, ताहिर अली, जगदीश धीमान, याकूब सिद्वीकी, संदीप चमोली, एससी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मदनलाल महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी पछवा दून के जिला अध्यक्ष संजय किशोर परवाह जून के जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल, प्रदीप जोशी, पिया थापा, विपुल जैन, सुलेमान अली, श्री अनिल नेगी, मंजू त्रिपाठी, परिणीता बडोनी, सुनीता प्रकाश, नजमा खान, प्रशान्त खण्डूरी, महन्त विनय सारस्वत, श्रीमती हेमा पुरोहित, अनुज गुप्ता, अनिल बसनेत, शोभाराम, आदर्श सूद, संजय शर्मा, श्री प्रीतम सिंह आर्य, विनोद कुमार प्रदेश महामंत्री सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे ।
