हिंदी पत्रकारिता दिवस पर उत्तराखण्ड पत्रकार महासंघ ने पत्रकारों कों गौरव सम्मान से नवाजा
देहरादून। उत्तराखंड पत्रकार महासंघ के तत्वाधान में आज राष्ट्रीय हिंदी पत्रकारिता दिवस का आयोजन सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी प्रेक्षा गृह में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर “वर्तमान परिपेक्ष्य में पत्रकारिता के महत्व व उसके बदलते स्वरूप पर गम्भीर चर्चा करते हुए एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। आयोजन की शुरुआत वरिष्ठ समाजसेवी एवं संस्थापक दून इंटरनेशनल स्कूल डीएस मान द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई।
इस मौके पर पत्रकारिता जगत से जुड़ी प्रतिभाओं को गौरव सम्मान से नवाजा जिनमे अमर उजाला के वरिष्ठ संवाददाता बिशन सिंह बोहरा, हिंदुस्तान के मुख्य संवाददाता विमल पुर्बाल, न्यूज़ 18 के सुनील नव प्रभात, संपादक हिम की लहर सुशील चमोली, संपादक दुनिया टाइम्स राजीव शर्मा, संपादक सेवा भारत टाइम्स राजीव मैथ्यू, संपादक अनंत ज्योति सुश्री टीना वैश्य, संचालक आकाश ज्ञान वाटिका घनश्याम जोशी शामिल हैं।
अमर उजाला के स्थानीय संपादक अनूप बाजपेयी ने मंच में आसीन सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए पत्रकारिता के मूल्यांकन का मार्मिकता के साथ बोध कराया। उन्होंने पत्रकारिता के प्रति युवाओं को जागरूक करते हुए सही पत्रकारिता के मायने समझाए।
अपने संबोधन में विशिष्ट अतिथि एवं वरिष्ठ पत्रकार योगेश भट्ट ने कहा की आज के बदलते परिवेश में पत्रकारिता एक चुनौती है जिसमें नित रोज प्रयोग किए जाते है, इस प्रतिस्पर्धा में पत्रकारिता का वास्तविक स्वरूप खत्म होता जा रहा है जो समाज व देश के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने पत्रकारिता के आरंभिक काल का स्मरण कराते हुए पत्रकारिता में हिंदी भाषा का महत्व समझाया।
उन्होंने कहा कि पत्रकारिता समाज व देश की तस्वीर बदलती है इसलिए पत्रकारिता में निष्पक्षता व मौलिकता को ध्यान में रखना बेहद जरूरी है ताकि इसके जरिए अपनी संस्कृति व परम्पराओं को बचाया जा सके। अन्य वक्ताओं में वरिष्ठ पत्रकार अरुण शर्मा,भारत चौहान आदि ने पत्रकारिता विषय पर अपने विचार रखे।
अपने संबोधन में बोलते हुए प्रेस क्लब के वर्तमान अध्यक्ष अजय राणा ने पत्रकारिता पर आयोजित गोष्ठी में महासंघ की टीम को बधाई देते हुए आजादी के समय की पत्रकारिता व आज के बदलते दौर की पत्रकारिता में क्या अंतर अपने संबोधन के जरिए पत्रकारिता के मौलिक गुणों से अवगत कराया।
उत्तराखंड पत्रकार महासंघ के केंद्रीय अध्यक्ष निशीथ सकलानी ने अमर उजाला के स्थानीय संपादक एवं मुख्य वक्ता अनूप बाजपेई के वक्तव्य की प्रशंसा करते हुए अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान दौर में पत्रकारिता के जरिए समाज व देश में जो परिवर्तन हो रहे है इसके दूरगामी परिणाम अच्छे नहीं है। हमें प्रयास करना चाहिए कि पत्रकारिता के साथ समाज कों बेहतर बनाने में हम अपना दायित्व ईमानदारी से निभायें।
मंच का संचालन वरिष्ठ पत्रकार नरेश रोहिला ने बेहतर प्रस्तुति के साथ दिया।
प्रदेश उपाध्यक्ष बीना उपाध्याय, प्रदेश सचिव सुभाष कुमार, प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपक गुसाई, जिला अध्यक्ष कैलाश सेमवाल, जिला महामंत्री कृपाल सिंह बिष्ट, ओम पाल, मनीष नैथानी, विपुल पांडे , हेमेंद्र मलिक, जगमोहन सिंह मौर्य, यश राज आनंद, राजेश बहुगुणा, जितेंद्र राजौरी, नवीन यादव, राजेंद्र सिराडी, विनीत गुप्ता, हेमंत शर्मा, वीके शर्मा, भूपेंद्र भट्ट, धन सिंह बिष्ट, सौरभ, बिंदेश्वरी ममंगाई, विनोद ममगाईं, शादाब त्यागी, जनक भाटिया, अरुण औसमंड, महेंद्र कालरा, आशीष नेगी, चांदनी राणा, मुकेश कुकरेती, शिव नारायण, सूरज चौहान, राकेश शर्मा, राकेश भट्ट,उमा शंकर कुकरेती, नवीन जोशी,आदि लोग शामिल थे। वजह से पारिवारिक रिश्ते भी टूटने के कगार पर है। उन्होंने कहा कि समानांतर भ्रामक खबरें व फेक खबरें इस कदर बढ़ रही है जिसपर नियंत्रण होना बेहद जरूरी है।
प्रदेश उपाध्यक्ष बीना उपाध्याय, प्रदेश सचिव सुभाष कुमार, प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपक गुसाई, जिला अध्यक्ष कैलाश सेमवाल, जिला महामंत्री कृपाल सिंह बिष्ट, ओम पाल, मनीष नैथानी, विपुल पांडे विपुल, जगमोहन सिंह मौर्य, यश राज आनंद, राजेश बहुगुणा, जितेंद्र राजौरी, नवीन यादव, राजेंद्र सिराडी, विनीत गुप्ता, हेमंत शर्मा, वीके शर्मा, भूपेंद्र भट्ट, धन सिंह बिष्ट, सौरभ, बिंदेश्वरी ममंगाई, विनोद ममगाईं, शादाब त्यागी, जनक भाटिया, अरुण औसमंड, महेंद्र कालरा, आशीष नेगी, चांदनी राणा, मुकेश कुकरेती, शिव नारायण, सूरज चौहान, राकेश शर्मा, राकेश भट्ट,उमा शंकर कुकरेती, नवीन जोशी,आदि लोग शामिल थे।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता अनूप वाजपेयी एवं अन्य अतिथियों द्वारा पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले निम्न पत्रकारों को स्मृति चिह्न, प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया—
अजय राणा (अध्यक्ष, प्रेस क्लब),
बिशन सिंह बोरा (अमर उजाला)
विमल पूर्वाल (हिंदुस्तान)
सुनील नवप्रभात (न्यूज़ 18)
सुशील चमोली (संपादक, हिम की लहर)
राजीव शर्मा (संपादक, दुनिया टाइम्स)
राजीव मैथ्यू (संपादक, सेवा भारत टाइम्स)
टीना वैश्य (संपादक, अनंत ज्योति)
घनश्याम जोशी (वरिष्ठ पत्रकार एवं संचालक, आकाश ज्ञान वाटिका)
इसके अतिरिक्त वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वी.डी. शर्मा तथा महासंघ के संस्थापक सदस्यों में शामिल हल्द्वानी के वरिष्ठ पत्रकार राजेश सरकार को भी विशेष सम्मान प्रदान किया गया।
