वैश्विक निवेशक सम्मेलन को लेकर शिक्षण संस्थानों में 8 व 9 दिसंबर को अवकाश घोषित 

 देहरादून । वन अनुसंधान संस्थान देहरादून में 8 व 9 दिसंबर को आयोजित होने वाले उत्तराखंड वैश्विक निवेशक सम्मेलन और इस अवसर पर महानुभावों के आवागमन एवं उनके सुरक्षा मानकों को लेकर यातायात रूट परिवर्तन के फलस्वरूप संबंधित मार्गों से प्रभावित शिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों व अभिभावकों को आने-जाने में किसी प्रकार की असुविधा न हो के मद्देनजर 8 व 9 दिसंबर को नगरनिगम देहरादून व विकासखंड सहसपुर, डोईवाला एवं विकासनगर क्षेत्रांतर्गत सभी शासकीय, अशासकीय, निजी शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में जिलाधिकारी सोनिका द्वारा आदेश जारी किए गए हैं।

You may have missed