कुमाऊंनी लोक गायिका रूचि आर्य के गीतों ने जीता लोगों का दिल….

1

कुमाऊंनी लोकगीत “नानछिनिकि याद ऐगे” हुआ रिलीज…..

अल्मोड़ा। लोक गीतों के जरिये पहाड़ की संस्कृति को जीवित रखने का माध्यम गढ़वाली गीत है जिसे पहाड़ के सुप्रसिद्ध गायकों ने अपनी आवाज से लाखों लोगों का दिल जीता है इस परंम्परा को आगे बढ़ाते हुए कुमाऊंनी लोकगायिका रूचि आर्य ने अपना यूटयूब चैनल खोलते हुए उत्तराखण्ड वासियों के लिए अपने चैनल पर नया कुमाऊंनी लोकगीत “नानछिनिकि याद ऐगे” रिलीज किया है। इस गीत को उत्तराखण्ड वासियों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

विकासखण्ड द्वाराहाट के डोटल गांव की रहने वाली लोकगायिका रूचि आर्य ने इस गीत को अपनी मधुर आवाज दी है जिसके गीतकार पनदा बासोटी हैं वहीं गीत को विक्की जुयाल ने संगीत दिया है। इस गीत की रिकॉडिंग हंस लक्की स्टूडियो बग्वालीपोखर में की गयी है।
इससे पहले रूचि आर्य के बूबू कौतिक जान, हिट कमू पहाड़ा लै जूला, मेरो फैशन मचौंगो धमाल व हिट म्यरा संग सुमना जैसे गीत रिलीज हो चुके हैं। जिनकों उत्तराखण्डवासियों काफी प्यार मिला है।

1 thought on “कुमाऊंनी लोक गायिका रूचि आर्य के गीतों ने जीता लोगों का दिल….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *