शैक्षणिक संघ से जुड़े कर्मचारियों के लिए मसीहा बने सतपाल महाराज
महाराज के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मिला माध्यमिक शैक्षणिक संघ का शिष्ट मंडल
देहरादून। अपने बहुआयामी अंदाजों से हमेशा सुर्खियों में रहने वाले कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज हर बार कुछ ना कुछ नया कारनामा करते रहते है, इस बार वे शैक्षणिक संघ से जुड़े कर्मचारियों के मसीहा बनकर उनकी मांगों को पूर्ण कराने में लगे है। मजे की बात तो ये है कि महाराज ने ना सिर्फ उनकी मांगों को न्यायोचित ठहराया बल्कि उसे पूर्ण कराने हेतु स्वयं ही प्रतिनिधित्व करते हुए शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के शिष्ट मंण्डल के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले।
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के नेतृत्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले उत्तराखंड माध्यमिक शैक्षणिक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की वेतन विसंगतियों को दूर करने तथा राजकीय कर्मचारियों की भांति अवकाशों के बदले नगदीकरण जैसे 10 मांगे रखी गई। प्रतिनिधि मंडल से हुई वार्ता के दौरान मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया गया। आपको बता दें की उत्तराखंड के जनपद पौड़ी के जिला अध्यक्ष दर्शनसिंह रिगोंडा के सानिध्य में उत्तराखंड माध्यमिक शैक्षणिक संघ का शिष्टमंडल प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिला और शिष्टमडल द्वारा कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज जी की अगुवाई में मुख्यमंत्री को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा गया | मुख्यमंत्री द्वारा आश्वस्त किया गया कि जल्द ही उनकी मांगों पर विचार किया जाएगा |
मुख्यमंत्री से मिलने वाले शिष्टमंडल में कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज के साथ प्रदेश अध्यक्ष बीएस पंवार, महामंत्री संजय गग़, देहरादून मण्डल के अध्यक्ष सहित जनपद पौड़ी गढ़वाल के जिलाध्यक्ष दर्शनसिहं रिगोंडा महामंत्री महेन्द्रसिह, बिजयनन्द डुगरियाल, राकेश नेगी, हरेन्द्र खनतवाल, भोलासिहं नेगी और जयदेव असवाल शामिल थे।
This website positively has all of the low-down and facts I needed about this case and didn’t comprehend who to ask.
This is the gentle of criticism I rightly appreciate.