वरिष्ठ संगठन के शिष्टमण्डल के नागरिकों ने किया जिलाधिकारी का अभिनंदन

देहरादून।अंतर्राष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस की पूर्व बेला में आज सयुंक्त नागरिक वरिष्ठ संगठन के शिष्टमण्डल के नागरिकों ने  जिलाधिकारी का अभिनंदन किया।

सयुंक्त नागरिक संगठन ने 15-दिन पूर्व ही जिलाधिकारी से दून शहर के वरिष्ठजनों एवं माता पिता भरण पोषण के कल्याण हेतु जिला समिति बनाने हेतु ज्ञापन प्रेषित किया था जों जिलाधिकारी ने अपने वायदे के अनुसार जनपद स्तरीय वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण हेतु , जिलाधिकारी द्वारा गठित कराई गई जिला स्तरीय समिति के गठन पर खुशियां व्यक्त करने हेतु आज वरिष्ठ नागरिक जिलाधिकारी कार्यालय में पहुंचे थे। इन्होंने आशा व्यक्त की कि पीड़ित, असहाय, जरूरतमंद बुजुर्गों की परेशानियों के निराकरण में यह समिति अपनी प्रभावी भूमिका का निर्वहन करेगी। संयुक्त नागरिक संगठन का शिष्टमंडल संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट कर्नल बीo एमo थापा के नेतृत्व में आज गुलाब के फूलों की कली भेंटकर शाल ओढ़ाकर जिलाधिकारी को सम्मानित किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन बुजुर्गों की सहायता के लिए प्राथमिकता के आधार पर सहायता हेतु तत्पर है। जिलाधिकारी ने सयुंक्त नागरिक संगठन की प्रशंसा करते हुये बुजुर्ग दिवस की पूर्व संध्या पर संस्था के वरिष्ठजन नवें दशक में प्रवेश करने वाले कर्नल बीo एमo थापा तथा प्रकाश नागिया को शाल उड़ाकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने सयुंक्त नागरिक संगठन से अपील की कि आप बेहतरीन उद्देश्यों को लेकर हमेशा सक्रिय रहते हैं अतः आप शिक्षा ग्रहण कर रहें बेसहारा बच्चों को मार्गदर्शन देने में सहयोग प्रदान करें ताकि बच्चों का मनोबल बढ़ सकें। संगठन ने आग्रह किया कि नवगठित समिति में संगठन का प्रतिनिधित्व दिया जाना भी उनके प्रति सम्मान का प्रतीक होगा। इस अवसर पर गिरीशचंद्र भट्ट, सुलोचना भट्ट, उमेश सक्सेना, राधा तिवारी, जगदीश बावला, डाoटीo एनo जोहर, एसoपीo चौहान, दिनेश भंडारी, ठाकुर शेर सिंह, दिनेश सक्सेना, उमेश्वर सिंह रावत, प्रदीप कुकरेती, अवधेश शर्मा, मुकेश नारायण शर्मा, कुसुम दशमाना, संजय गर्ग, मेजर एमo एसo रावत, अवधेश पन्त , मोहन सिंह खत्री, जगदीश भंडारी आदि शामिल थे।

 

 

You may have missed