एलान……भाजपा सरकार के चुनावी नीति के खिलाफ कांग्रेस शुक्रवार को करेंगी निर्वाचन कार्यालयों का घेराव
देहरादून। भाजपा सरकार के नीति सिद्धांतों को जन विरोधी करार देते हुए कांग्रेस एक बार फिर उत्तराखंड में आंदोलन करने जा रही है।
मीडिया को जारी एक बयान में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कथित तौर से आरोप लगाया हैं कि एस.आइ.आर. प्रक्रिया के तहत जिस प्रकार धांधली कर आम लोगों के वोट काटे जा रहे हैं उससे स्पष्ट है कि चुनाव आयोग पूरी तरह केन्द्र की भाजपा सरकार के इशारों पर काम कर रहा है। कांग्रेस पार्टी निर्वाचन आयोग की इस प्रकार की कार्रवाई का पुरजोर विरोध करती है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्वाचन आयोग के इस रवैये के खिलाफ कल दिनांक 25 सितम्बर 2026 को देशभर में निर्वाचन कार्यालयों का घेराव करने का निर्णय लिया गया है।
इसी कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा शुक्रवार को प्रातः 11ः00 बजे सचिवालय स्थित निर्वाचन कार्यालय का घेराव किया जायेगा।
