संविदा सफाई कर्मियों को स्थायी करने की मांग ! सफाई मजदूर संघ ने भरी हुंकार……
Oplus_16908288
नजीबाबाद। देश में स्वच्छकार को देश का सम्मान गौरव बढ़ाने वाले व उन्हें “पर्यावरण मित्र” के नाम से अलंकृत करने वाली मोदी सरकार सफाई कर्मचारियों को अन्य कर्मचारियों की भांति वेतन, पदोन्नति व नियमतीकरण के अधिकारों से वंचित कर उनकी न्यायोचित मांगो को पूरा करने में असमर्थ हैं।
आज पूरे देश में सफाई कर्मचारी आंदोलन के लिए बाध्य हो चुके हैं।
स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ ने संविदा सफाई कर्मचारियों को स्थायी करने की मांग को लेकर नगर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में स्थायी, संविदा, और सेवानिवृत्ति कर्मचारी शामिल हुए। सफाई कर्मचारियों ने पंजाब में सफाई कर्मचारियों पर किए गए लाठीचार्ज के विरोध में नारेबाजी की।
स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष अरविंद सूद, नगर अध्यक्ष पमित घाघट, मंत्री विपिन कुमार, त्रिलोक चंद के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों ने शनिवार को दोपहर नगर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी सफाई कर्मियों ने संविदा सफाई कर्मचारियों को स्थायी किए जाने की मांग की। उन्होंने पंजाब में सफाई कर्मचारियों पर सफाई कर्मियों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार को दिया। प्रस्तुत ज्ञापन में समस्याओं से अवगत कराते हुए लाठी चार्ज की कड़े शब्दों में निंदा की गई।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जलकल विभाग कंपाउंड से शुरू होकर सफाई कर्मचारियों का जुलूस विभिन्न मार्गों से होता हुआ तहसील पहुंचा। प्रदर्शनकारी सफाई कर्मचारियों ने राष्ट्रपति के नाम मांग पत्र नायब तहसीलदार ममता यादव को दिया।
प्रदर्शन में राजकुमार, चनका, आदेश, बबीता, अनीता, राजकुमारी, रजनी, शोभा, बॉबी, विशाल, तिलक, सुधीर सहित बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी शामिल हुए। जिलाध्यक्ष अरविंद सूद ने कहा संविदा सफाई कर्मचारियों को कम पारिश्रमिक पर काम करा कर उनका शोषण किया जा रहा है।
