Oplus_16908288

श्यामपुर, ऋषिकेश। रविवार की सुबह ग्राम सभा खदरी खड़क माफ निवासी आनंद सेतु के घर में एक भारी साँप घुस आया।अचानक घर में साँप को देखकर घर के लोग सहम गए। उन्होंने साँप के आने की सूचना सर्प मित्र पर्यावरणविद डॉ विनोद प्रसाद जुगलान को दी। सूचना का तत्काल संज्ञान लेते हुए जुगलान मौके पर पहुँच गए।तब तक शोर मचाने से सांप आँगन में फूल के पौधे की आड़ में छिप गया था। भारी मशक्कत के बाद जुगलान ने साँप को सुरक्षित रेस्क्यू कर प्राकृतिक सुवास प्रदान करते हुए जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया। उन्होंने बताया कि यह इण्डियन रॉक पाइथन प्रजाति का युवा सांप था जो कि विषैला नहीं होता है लेकिन अपने शिकार को गिरफ्त में लेने के बाद उसे लपेटकर पूरा निगल लेता है।यह पर्यावरण को संतुलित करते हैं। उन्होंने कहा कि यहां प्रमुख रूप से तीन प्रकार के साँप पाए जाते हैं।जिनमें वाईपर हीमो टॉक्सिक और कोबरा नीरो टॉक्सिक होते हैं। उन्होंने कहा कि सांप की आमद पर वन विभाग या प्रशिक्षित सर्प मित्र को सूचना देनी चाहिए। स्वयं पकड़ने या मारने का प्रयास नहीं करना चाहिए। साँप को मारना दण्डनीय अपराध की श्रेणी में आता है। मौके पर मदन सिंह,मधुरम,अच्युतम,श्याम प्रिया , विजय लक्ष्मी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।