देहरादून की डॉ. हरलीन कौर को मिला वल्र्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन का सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस
23 वर्षों से वैकल्पिक चिकित्सा एवं हीलिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान
देहरादून । उत्तराखंड और पूरे भारत के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्यातिप्राप्त वैकल्पिक चिकित्सा एवं हीलिंग विशेषज्ञ डॉ. हरलीन कौर को 26 जून 2026 को लंदन स्थित ब्रिटिश संसद (हाउस ऑफ कॉमन्स, पैलेस ऑफ वेस्टमिंस्टर) में आयोजित एक भव्य समारोह में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन द्वारा प्रतिष्ठित सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान पूर्व ब्रिटिश सांसद वीरेन्द्र शर्मा (पूर्व सांसद, ईलिंग साउथॉल) द्वारा प्रदान किया गया। यह सम्मान डॉ. हरलीन कौर को वैकल्पिक चिकित्सा एवं हीलिंग नेतृत्व के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया। सम्मान-पत्र में उनके द्वारा हजारों लोगों को कौशल विकास, हीलिंग, आध्यात्मिक शिक्षा एवं मानव सेवा के माध्यम से सशक्त बनाने तथा समाज पर सकारात्मक एवं स्थायी प्रभाव डालने की विशेष सराहना की गई है।
वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन के इस अंतरराष्ट्रीय समारोह में विश्व के विभिन्न देशों से आए लगभग 40 विशिष्ट व्यक्तित्वों को उनके-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इन्हीं चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय सम्मानित हस्तियों में डॉ. हरलीन कौर को वैकल्पिक चिकित्सा और वेलनेस लीडरशिप के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस प्रदान किया गया, जो देहरादून, उत्तराखंड और भारत के लिए गौरव का विषय है। डॉ. हरलीन कौर रैकी में पीएच.डी. हैं तथा उन्होंने वैकल्पिक चिकित्सा में डॉक्टर ऑफ साइंस की उपाधि प्राप्त की है। पिछले 23 वर्षों से वे वैकल्पिक चिकित्सा एवं हीलिंग के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाएँ दे रही हैं और देश की अग्रणी विशेषज्ञों में गिनी जाती हैं।
वर्ष 2003 में उन्होंने देहरादून में हीलिंग ऊर्जा इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्मिक साइंसेज की स्थापना की। पिछले 23 वर्षों में उन्होंने 5,000 से अधिक विद्यार्थियों एवं प्रशिक्षुओं को देहरादून, भारत के विभिन्न राज्यों तथा विदेशों से ऑफलाइन एवं ऑनलाइन माध्यम से प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान किया है। उनका संस्थान आज वैकल्पिक चिकित्सा, हीलिंग एवं आध्यात्मिक शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित संस्थान के रूप में स्थापित है। डॉ. हरलीन कौर की विशेषज्ञता रैकी हीलिंग, टैरो कार्ड रीडिंग, पास्ट लाइफ रिग्रेशन थेरेपी, वैकल्पिक चिकित्सा, मेडिटेशन, एनर्जी हीलिंग, स्पिरिचुअल काउंसलिंग, ऑरा हीलिंग सहित अनेक उपचार पद्धतियों में है। उन्होंने अपने प्रशिक्षण कार्यक्रमों, कार्यशालाओं एवं परामर्श के माध्यम से हजारों लोगों के मानसिक, भावनात्मक, शारीरिक एवं आध्यात्मिक जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है।
डॉ. हरलीन कौर देश के प्रमुख समाचार चैनलों पर भी एक जाना-माना चेहरा हैं। वे आज तक, न्यूज नेशन, न्यूज24, जी न्यूज सहित अनेक राष्ट्रीय चैनलों पर विशेषज्ञ के रूप में नियमित रूप से आमंत्रित की जाती हैं, जहाँ वे टैरो, ज्योतिष, ग्रह-नक्षत्रों की चाल, सूर्य ग्रहण, चंद्र ग्रहण तथा अन्य आध्यात्मिक विषयों पर अपने विचार एवं विश्लेषण प्रस्तुत करती हैं। जटिल आध्यात्मिक विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करने की उनकी विशिष्ट शैली ने उन्हें देशभर में व्यापक पहचान दिलाई है। डॉ. हरलीन कौर को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए अब तक अनेक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। इनमें अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ में उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्रियों द्वारा प्रदान किए गए ज्योतिष भूषण, ज्योतिष विभूषण एवं ज्योतिष सूर्य सम्मान प्रमुख हैं। इसके अतिरिक्त उन्हें सरोजिनी नायडू नारी शक्ति सम्मान, दादासाहेब फाल्के वुमन अवॉर्ड सहित अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से भी सम्मानित किया जा चुका है। ब्रिटिश संसद के ऐतिहासिक हाउस ऑफ कॉमन्स में प्राप्त वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन दृ सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस डॉ. हरलीन कौर के जीवन का एक और महत्वपूर्ण पड़ाव है। यह सम्मान वैकल्पिक चिकित्सा एवं हीलिंग, आध्यात्मिक शिक्षा, व्यावसायिक उत्कृष्टता एवं मानव सेवा के प्रति उनकी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता का वैश्विक स्तर पर सम्मान है तथा इस उपलब्धि ने देहरादून, उत्तराखंड और भारत का गौरव विश्व मंच पर बढ़ाया है।
