सीटू ने विंडलास फैक्ट्री के श्रमिकों कि समस्याओं को लेकर उप श्रमायुक्त कार्यालय पर किया प्रदर्शन…….

सीटू ने कि 26000/=रु न्यूतम वेतन कि मांग सहित विंडलास फैक्ट्री के श्रमिकों कि समस्याओं को लेकर उप श्रमायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपा। लम्बी चर्चा के बाद कार्यवाही का आश्वाशन।

 

देहरादून। सेंटर ऑफ़ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीटू) देहरादून ने आज 26000/=रु न्यूतम वेतन कि मांग सहित विंडलास फैक्ट्री के श्रमिकों कि समस्याओं को लेकर उप श्रमायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन कर उप श्रमायुक्त मधु चौहान को ज्ञापन सौपा। लम्बी चर्चा के बाद उप श्रमायुक्त मधु चौहान ने मांगों पर कार्यवाही का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर सीटू के जिला महामंत्री लेखराज ने 14 सूत्रीय मांगपात्र दिया जिस पर अधिकांश मांगों पर सहमति बनी जिसमे अस्थायी आदेश को लागु करने जिसमे श्रमिकों से सम्बन्धित सर्विस कंडीशन लागु होती है जिसमे श्रमिकों कि छुट्टियों से लेकर सभी दशय दी जाती है उन्होंने कहा कि इस आदेश के अनुसार 80% स्थायी मजदूर होते है जो सीधे कंपनी रोल में होंगे और बाकि 20% ठेकेदार या संविदा के मजदूर होंगे किन्तु उत्तराखण्ड में यह स्थति बिलकुल उलट है उन्होंने देहरादून में सभी उद्योगों में कुछ ही कर्मचारी कम्पनी रोल में होते है बाकि ठेकेदार के होते है उन्होंने मांग कि की सभी स्थानों पर ये एक्ट लागु होना चाहिए इस पर उन्होंने कार्यवाही का भरोसा दिया, इस अवसर पर उपस्तिथ श्रमिकों द्वारा बताया गया कि उन्हें बैवजह पड़ताड़ित किया जाता है उन्हें मोबाईल को ले कर जाना मना है केंटीन में महंगा खाना है टिफिन ले जाना मना है ताकि श्रमिकों से खाने का ज्यादा पैसा काटा जाये उन्होंने निःशुल्क खाना कि मांग कि इस पर उन्होंने कहा कि वे कंपनी को निर्देशित करेंगी कि टिफिन लाने कि सुविधा होनी चाहिए, उन्होंने कहा कि महंगाई भत्ते बकाया भुगतान किया जायेगा, नियुक्ति पत्र के साथ -साथ वेतन पर्ची दी जाएगी, हर सप्ताह में एक दिन का अवकाश, राष्ट्रीय अवकाश पर कार्य करने पर अतिकाल का भुगतान किया जायेगा,नियमानुसार छुट्टियां दी जाएंगी, ई एस. आई में परिवार जनो के नाम जोड़े जायेंगे। इस अवसर पर सीटू के प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि न्यूतम वेतन 26000/रु करने को कहा कि 2700 केलोरी तथा अन्य जैसे कपड़े, हॉउस रेंट, सभी बुनियादी वस्तुओ का चार्ट सौंपा जिसमे 26800 /रु है जो वैज्ञानिक समझ पर बनाया गया है उन्होंने न्यूतम वेतन कमेटी में भारतीय मजदूर संघ और उद्योग पतियों के ही होने से इतना कम वेतन निर्धारित लिया गया है जिसके लिए सीधे तौर पर भारतीय मजदूर संघ जिम्मेदार है। इस पर उप श्रमायुक्त द्वारा अश्वस्ट किया गया कि 26000 रु न्यूतम वेतन कि मांग सरकर के स्तर पर भेजी जाएगी जिस शासन द्वारा ही फैसला लिया जा एकता है। और यह भी आपष्ट किया कि हड़ताल करने वाले किसी भी श्रमिक का उत्पीड़न नहीं किया जायेगा उन्हें कल से ड्यूटी पर लिया जायेगा।

आज विंडलास कम्पनी के श्रमिकों सहित सीटू के उपाध्यक्ष भगवंत पयाल, प्रांतीय कोषाध्यक्ष मनमोहन रोतेला, जिला कोषाध्यक्ष रविन्द्र नौढ़ियाल, हिमांशु चौहान आदि उपस्थित थे।