बेहतर भविष्य का संकल्प…..एक अनूठी पहल

समाज की मुख्यधारा से जुड़ाव व आत्मसम्मान की अनुभूति का कराया एहसास…...
उम्मीद ना थी कि यह काम इतना आसान हो जएगा…..
बेबस, बेसहारा लोगों का मुकद्दर इस कदर रंग लाएगा।
एक छोटा सा प्रयास न जाने कितने मासूम चेहरों पर मुस्कान लाएगा।
नाच करेंगे उन पर हम, एक दिन भविष्य उनका वो गुल खिलाएगा।
तारीफ के काबिल है वो शख्सियत जो बेसहारों का मसीहा बन कर इस शहर की आबो हवा को महकाएगा।
ये चंद पंक्तियां जिले के डीएम सविन बंसल को समर्पित है जिन्होंने शहर के हर वर्ग के लोगो को उनके अधिकारों व उनकी समस्या के निदान हेतु पहली बार अलग तरह से अपनी सेवाओं का लाभ उन लोगो तक पहुंचाया जिनकी आशाएं वो उम्मीदें टूट चुकी थी।
जिलाधिकारी सविन बंसल के मार्गदर्शन एवं उनकी संवेदनशील पहल पर नारी निकेतन की संवासिनियों एवं बालिका निकेतन की बालिकाओं के लिए एक विशेष एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य केवल भ्रमण या मनोरंजन नहीं, बल्कि उन्हें सामाजिक वातावरण से जोड़कर आत्मविश्वास, अपनत्व और सकारात्मक सोच को सुदृढ़ करना रहा।
नारी निकेतन में निवासरत महिलाओं को क्रॉसरोड मॉल ले जाया गया, जहाँ उन्हें बहुचर्चित देशभक्ति फिल्म ‘बॉर्डर-2’ दिखाई गई। इसके उपरांत स्थानीय रेस्टोरेंट में स्नेहपूर्ण वातावरण में दोपहर का भोजन कराया गया तथा मॉल में स्थित विभिन्न प्रतिष्ठानों का एक्सपोजर विजिट कराया गया। इस दौरान संवासिनियों के चेहरों पर झलकती प्रसन्नता, आत्मविश्वास और अपनत्व की अनुभूति इस बात का प्रमाण थी कि वे पुनः समाज के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ने के लिए उत्साहित हैं। उनके मन-मस्तिष्क में एक नई आशा, नई शुरुआत और बेहतर भविष्य का संकल्प स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा था।